भोलेनाथ को प्रसन्न करने के ये हैं सरल उपाय, मिलता है मनचाहा वरदान

मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों को महादेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिवपुराण में बताया गया है कि सावन के सोमवार को शिवलिंग में केवल बेलपत्र या जल अर्पित कर भी भोलेनाथ को खुश किया जा सकता है।

आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कौन-कौन से उपायों से महादेव को किया जा सकता है प्रसन्न-

1. शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को चावल के दाने अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं। ऐसे में सोमवार को पूजा करते समय पूजा की थाल में चावल के दाने जरुर शामिल करने चाहिए।

2. मान्यता है कि भगवान शिव को कलश शीतल जलधारा भी प्रसन्न करती है। ऐसा करने से महादेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. शिव जी को दूध, दही, घी, शहद और गन्ने का रस प्रिय है। मान्यता है कि भगवान शिव को पूजा के दौरान यह सभी चीजें अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं।

4. सावन के सोमवार को भगवान शिव को धतूरा, बेर और संतरा अर्पित करना शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

5. मान्यता है कि शिव जी को जौ अर्पित करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए सोमवार को पूजा के दौरान जौ को शामिल करना शुभ माना जाता है।

6. मान्यता है कि शाम को शिवलिंग के सामने दीपक रखने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से धन और संपदा में बरकत होती है।

Source :: livehindustan

CATEGORIES

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )