विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने किया शस्त्र पूजन

शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि

कोरोना काल के बीच विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने सादगी के साथ अपने दशहरा मिलन समारोह मनाया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय सिद्धेश्वर धर्मशाला परिसर में किया गया। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मुकेश यादव ने बताया कि शस्र-पूजन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संजय शर्मा, बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश ओझा, विभाग सह संयोजक मनोज गुरु, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनोद पुरी गोस्वामी, बजरंग दल जिला संयोजक अखिल प्रताप सिंह, जिला अखाड़ा प्रमुख कल्लू कुशवाहा, जिला सह अखाड़ा प्रमुख सुरेंद्र कुशवाहा और राज कर्मावत एवं जिले के सत्संग प्रमुख ललित कोठारी, बजरंग दल नगर संयोजक निहाल कोड़े, बजरंग दल के दोनों नगर सह संयोजक सुनील राठौर, सचिन मांझी नगर गौरक्षा प्रमुख आकाश कुशवाह, राकेश रावत एवं एक सैंकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Source: Nai Dunia

CATEGORIES

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )